शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच बड़ा समझौता होने जा रहा है। यह समझौता एमपी की तीसरी नदी जोड़ने के लिए होगा। 10 मई को राजधानी भोपाल में ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के लिए दोनों राज्यों के बीच एमओयू होगा। इससे किसानों और आम जनता को बड़ा फायदा होगा। साथ ही दोनों राज्यों में सिंचाई क्षेत्र के विस्तार और पेयजल उपलब्धता बढ़ेगी।
मध्यप्रदेश लगातार अपने पड़ोसी राज्यों से जल विवाद खत्म करने के साथ उनसे नदी समझौता भी कर रहा है। इससे प्रदेश के किसानों और आम जनता को काफी फायदा होने की उम्मीद है। राजस्थान और गुजरात के बाद अब महाराष्ट्र के साथ भी एमपी सरकार नदी जोड़ो अभियान के तहत एक एमओयू करने जा रही है। जिससे सिंचाई के साथ पेयजल उपलब्धता बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: MP में अफसर के लग्जरी वाहनों पर फाइनेंस की रोक: ग्रेड के आधार पर इतने लाख रुपये तक खरीद सकेंगे गाड़ी, सभी विभागों को निर्देश जारी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश शीघ्र ही तीसरी नदी जोड़ो परियोजना के क्रियान्वयन की ओर अग्रसर हो रहा है। यह परियोजना महाराष्ट्र के सहयोग से क्रियान्वित की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की नदी जोड़ो परियोजना की संकल्पना को क्रियान्वित करने में मध्यप्रदेश, देश में अग्रणी रहा है।
ये भी पढ़ें: Mock drill के लिए एमपी तैयार: सीएम हाउस में हुई बड़ी बैठक, मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कही ये बात
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बाद महाराष्ट्र के साथ ताप्ती बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के लिए एमओयू होने जा रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी 10 मई को भोपाल में मौजूद रहेंगे। दोनों राज्यों में सिंचाई क्षेत्र के विस्तार और पेयजल उपलब्धता को सुगम बनाने में यह परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे गुजरात भी लाभान्वित होगा।
Achchhikhabar.in के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X