• Sat. Jul 27th, 2024

नए साल में कूनो से आई खुशखबरी: नामीबियाई चीता आशा ने तीन शावकों को दिया जन्म, अधिकारियों ने प्रेग्नेंट होने की खबर को बताया था गलत, Watch Video

ByCreator

Jan 3, 2024    150822 views     Online Now 306

आरिफ शेख, श्योपुर। नए साल में श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क (kuno national park) से आज बड़ी खुशखबरी आई है। यहां मादा चीता आशा ने तीन शावकों को जन्म दिया है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक तीनों शावक स्वस्थ हैं। डीएफओ थिरुकुराल आर ने बताया कि नेशनल पार्क का मैदानी अमला और डॉक्टरों की टीम उन पर नजर बनाए हुए हैं। इसके पहले वन विभाग के अधिकारियों ने आशा के गर्भवती होने की खबरों को गलत बताया था। 

MP में मेमू ट्रेन का प्रेशर पाइप फटा, काफी देर तक परेशान होते रहे यात्री

बता दें कि, कूनों में शिफ्टिंग के लंबे अरसे के बाद खुशखबरी नहीं मिली थी। कुछ समय पहले मादा चीता आशा के प्रेग्नेंट होने की खबरें सामने आई थी। कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने उसके प्रेग्नेंट होने की खबर को गलत बताया था। लेकिन अब आशा ने तीन शावको जन्म दिया है और तीनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ बताए गए हैं।

दो बाइकों में आमने-सामने भिड़त के बाद विवाद: एक बाइक सवार की जमकर पिटाई, VIDEO वायरल

कूनों में तीन शावकों के जन्म पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी हर्ष जताया है। सीएम ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- कूनो नेशनल पार्क में तीन नन्हें चीता शावकों के आगमन का समाचार अत्यंत आनंददायक है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ के रूप में नई पहचान मिली है।

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन के लिए केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी इस पर ख़ुशी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-  जंगल में म्याऊँ!

See also  खाता खोलने से पहले जाने जरुरी बात

यह बताते हुए खुशी हो रही है कि कूनो नेशनल पार्क ने तीन नए सदस्यों का स्वागत किया है। शावकों का जन्म नामीबियाई चीता आशा से हुआ है।

यह पारिस्थितिक संतुलन बहाल करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा परिकल्पित प्रोजेक्ट चीता की जबरदस्त सफलता है। परियोजना में शामिल सभी विशेषज्ञों, कुनो वन्यजीव अधिकारियों और भारत भर के वन्यजीव उत्साही लोगों को मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL