• Wed. Jul 2nd, 2025

IPL 2025 से पहले मुंबई इंडियंस को आई हिटमैन की यादर रोहित शर्मा के लिए शेयर किया ये VIDEO

ByCreator

Jan 8, 2025    150846 views     Online Now 191

IPL 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा. उनके बल्ले से रन नहीं निकले, जिसकी वजह से उनकी खूब आलोचना भी हो रही है. अब उनकी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा का एक वीडियो शेयर किया है.

IPL 2025 के शुरू होने में अब सिर्फ दो महीने का समय बचा है. क्रिकेट प्रेमी दुनिया की इस सबसे बड़ी लीग का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस बीच, IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने अपने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को याद करते हुए एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

मुंबई इंडियंस ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें रोहित शर्मा के साथ उनकी 14 साल पुरानी यादों को ताजा किया गया है. पोस्ट में लिखा गया, “ब्लू और गोल्ड में 14 साल”. इस वीडियो में 8 जनवरी 2011 की उस ऐतिहासिक बोली को दिखाया गया है, जब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल किया था. इतना ही नहीं इस वीडियो में रोहित के बल्लेबाजी के खास पल और फोटोशूट की झलकियां शामिल हैं. यह वीडियो उनके फैंस के लिए भी एक इमोशनल ट्रिप जैसा है.

रोहित का मुंबई इंडियंस के साथ सफर

रोहित शर्मा ने IPL में अपनी शुरुआत डेक्कन चार्जर्स (अब सनराइजर्स हैदराबाद) के साथ की थी और 2010 तक इस टीम का हिस्सा रहे, लेकिन 2011 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बनने के बाद उन्होंने अपने खेल और कप्तानी से एक नई पहचान बनाई. 2013 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया, और उन्होंने अपनी कप्तानी के पहले ही सीजन में टीम को ट्रॉफी दिलाई.

See also  'मन्नत' छोड़ यहां सेटल हुए शाहरुख खान, जान लीजिये ये 5 खास बातें

मुंबई को दिलाए हैं 5 खिताब

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी खिताब जीते. इस तरह रोहित ने मुंबई को IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बनाने में अहम भूमिका निभाई.

IPL 2024: मुंबई के लिए कठिन समय रहा

IPL 2024 में रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया. हालांकि, यह बदलाव टीम के लिए अच्छा साबित नहीं हुआ. टीम ने 14 में से केवल 4 मैच जीते और अंक तालिका में सबसे नीचे रही. भले ही रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस के कप्तान नहीं हैं, लेकिन उनका योगदान और उनकी यादें फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगी.

Achchhikhabar.in के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL