• Sun. Apr 27th, 2025

लड़का-लड़की थे राजी, घर वालों को भी नहीं था कोई ऐतराज… फिर भी शादी में फंस गया पेंच, निकालना पड़ा ये जुगाड़

ByCreator

Apr 27, 2025    150815 views     Online Now 194
लड़का-लड़की थे राजी, घर वालों को भी नहीं था कोई ऐतराज... फिर भी शादी में फंस गया पेंच, निकालना पड़ा ये जुगाड़

सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक लड़का और लड़की को लेकर बवाल मच गया, जहां लड़का अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आधी रात को उसके कमरे में घुस गया. लड़की के कमरे में घुसते हुए लड़के को गांव के किसी व्यक्ति ने देख लिया. इसके बाद उसने पूरे गांव में लड़का-लड़की की बात फैला दी, जहां पूरा गांव लड़की के घर के बाहर इकट्ठा हो गया. फिर दोनों को लड़के के कमरे से आपत्तिजनक हालत में पकड़ा.

जब लड़की के घरवाले और गांव वाले उसके कमरे में पहुंचे तो कमरे में पहले सिर्फ लड़का मिला, जब उसे पुलिस के हवाले करने की बात कही गई तो लड़की भी सामने आ गई और लड़के के पक्ष में आ गई. लड़के ने कहा कि लड़का उसकी मर्जी से उसके कमरे में आता है. लड़की ने साफतौर पर कहा कि वह लड़के के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं होने देगी. इसके बाद सभी ने दोनों की शादी कराने का फैसला किया.

लड़का नाबालिग निकला

इसके बाद लड़के और लड़की की शादी कराने के लिए सिंदूर मंगाया गया और लड़के से लड़की की मांग भरवाई गई, लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि लड़का नाबालिग है. ऐसे में लड़के वाले शादी से मुकर न जाएं. इसलिए वह रात में ही लिखा पढ़ी कराने के लिए थाने पहुंच गए, जहां हेड कांस्टेबल ने लड़की और उसके परिवार वालों को थाने से भगा दिया और फिर लड़के को थाने में ही बैठा लिया. फिर लड़की वाले फिर से थाने पहुंचे. इसके बाद लड़के पक्ष ने लड़की को अपनी बहू स्वीकार कर लिया.

See also  लो आ गयी गुड न्यूज़, इस दिन आए

लड़का-लड़की की शादी करा दी गई

लड़का नाबालिग था.इसलिए दोनों की कानूनन शादी नहीं हो सकती थी. इसलिए दोनों पक्षों ने फैसला किया कि वह दोनों की मंदिर में शादी कराई दी जाए. थाने से निकलने के बाद दोनों की शादी करा दी और लड़का लड़की को अपने साथ अपने घर ले गया. लड़की की उम्र 23 साल तो वहीं लड़के की उम्र 16 साल है. इसलिए थाने में लड़का और लड़की पक्ष के बीच शादी की बात किए बिना ही समझौता करा दिया गया था, जिसके बाद आपसी सहमति से दोनों के परिवार वालों ने लड़का-लड़की की शादी करा दी.

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL