• Tue. Jul 22nd, 2025

प्रदेश में कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी: खनिज संपदा की लूट और जंगल बचाने प्रदेशव्यापी आर्थिक नाकेबंदी कल, पीसीसी चीफ बैज ने आम जनता से की यह अपील

ByCreator

Jul 21, 2025    150810 views     Online Now 203

सत्या राजपूत, रायपुर। छत्तीसगढ़ में खनिज संपदा की लूट और जंगलों की कटाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने राज्यव्यापी आर्थिक नाकेबंदी का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जुलाई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रदेश के पांचों संभागों के प्रमुख राष्ट्रीय और राज्यीय राजमार्गों पर चक्का जाम किया जाएगा। यह आर्थिक नाकेबंदी प्रदेश की जनता के द्वारा छत्तीसगढ़ के संसाधनों की लूट का प्रतिकार होगा।

उन्होंने कहा, इस नाकेबंदी से एम्बुलेंस तथा स्कूल वाहनों को अलग रखा गया है। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की संपदा को बचाना है। रायपुर में मुंबई, कोलकाता नेशनल हाईवे पर वीआईपी चौक तेलीबांधा, तथा बिलासपुर, रायपुर हाईवे पर सांकरा, आरंग, अभनपुर, तिल्दा, खरोरा में नाकेबंदी की जाएगी। इसी प्रकार प्रदेश के सभी शहरों में चक्का जाम नाकेबंदी होगी। अडानी छत्तीसगढ़ की संपदा को लूट रहा तथा उसका विरोध करने वालों के यहां ईडी की छापेमारी करवा रहा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र की गिरफ्तारी अडानी और भाजपा की साजिश है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आर्थिक नाकेबंदी कर भाजपा सरकार के संरक्षण में अडानी के द्वारा जो यहां की खनिज संपदा को लूटा जा रहा है, उसका विरोध होगा। आम जनता से अपील है कि वह भी जंगल कटाई के विरोध में आयोजित इस आर्थिक नाकेबंदी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। तानाशाही भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब दें, अडानी की दादागिरी के खिलाफ खड़े हों और प्रदेश को अडानी से मुक्त कराने कांग्रेस की लड़ाई में सहभागी बनें।

दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश के जंगलों की कटाई की अनुमति देकर वन संपदा, खनिज संपदा की लूट की छूट अडानी को दी है। भाजपा सरकार के संरक्षण में हो रही जंगलों की कटाई और खनिज संपदा की लूट को रोकने के लिए पूरा प्रदेश एकजुट है। प्रदेश की खनिज संपदा को अडानी जैसे पूंजीपति ट्रकों में भरकर प्रदेश से बाहर ले जा रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ को जो आर्थिक नुकसान हो रहा है, साथ ही यहां का पर्यावरण भी नष्ट हो रहा है। आदिवासी वर्ग एवं आम जनता हसदेव एवं तमनार के हरे-भरे जंगलों की कटाई के विरोध में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता भी जंगलों को बचाने की मुहिम में लगे हुए हैं, लेकिन भाजपा की सरकार पुलिस तंत्रों का दुरुपयोग करके जंगल कटाई का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है, उन पर लाठियां चला रही है, उनका लहू बहा रही है।

See also  शिवसेना शिंदे गुट के नेता अशोक धोड़ी की हत्या, 20 जनवरी से थे लापता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार अडानी की गोद में बैठ गई है। अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ के नागरिकों को जख्मी कर रही है। विरोध करने वालों के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी, एसीबी, ईओडब्ल्यू और स्थानीय पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। लोकतंत्र में मिले आंदोलन के अधिकार को खत्म कर रही है, तानाशाही स्थापित कर रही है। लेकिन कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता डरेंगे नहीं। प्रदेश की समृद्धि, संस्कृति और संसाधनों को बचाने के लिए डटकर मुकाबला करेंगे। आर्थिक नाकेबंदी प्रदेश की खनिज संपदा को बचाने की मुहिम है। हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

You missed

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL