• Tue. Jul 1st, 2025

किसान संघ का प्रदर्शन: कलेक्ट्रेट जा रहे किसानों को रोका, प्रशासन से हुई बहस, सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप, मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

ByCreator

Mar 5, 2024    150873 views     Online Now 464

शिखिल ब्यौहार, भोपाल। RSS का अनुसांगिक संगठन भारतीय किसान संघ अपनी मांगों को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर रहा है। राजधानी भोपाल के कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच रहे किसानों को पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान किसान संघ के पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच जमकर बहस हुई। किसानों ने प्रशासन पर अभद्रता का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की घेराबंदी तोड़कर कलेक्टर कार्यालय की ओर रवाना हो गए। जहां उन्होंने ज्ञापन सौंपकर जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

किसान संघ के आह्वान पर प्रदेश भर में आंदोलन किया जा रहा है। दर्जनों ट्रैक्टर के साथ किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंच रहे हैं। शहर की सभी सीमाओं पर पुलिस ने किसानों को रोक दिया। किसान संघ ने कहा कि सरकार वादा खिलाफी कर तानाशाह बन रही है। भोपाल में साल 2010 का इतिहास दोहराने के लिए तैयार है। हजारों किसान राजधानी को बंधक बनाने के लिए तैयार है।

नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़ा मामला : छात्रों ने नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसिल के खिलाफ खोला मोर्चा, जल्द परीक्षा कराने की मांग

दरअसल, भारतीय किसान संघ मप्र सरकार को अपना वादा याद दिलाने के लिए आज मंगलवार को प्रदेशभर में आंदोलन कर रहा है। किसान संघ सभी जिला मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करते हुए सरकार और बीजेपी से अपने चुनावी वादे पूरे करने की मांग कर रहा है। आपको बता दें कि बीजेपी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसानों को 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं और 3100 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, लेकिन अब तक इसका फायदा किसानों को नहीं मिल पाया है।

See also  11 साल झूठे विकास के वादे... इन 10 मुद्दों पर केंद्र को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, बनाया ये प्लान

एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत से पसरा मातम: बहन की लड़की की शादी से लौट रहे थे सभी, एक महिला गंभीर

यही वजह है कि किसान संघ गेहूं की तुलाई के ठीक पहले प्रदेशभर में आज आंदोलन के ज़रिये सरकार को अपना वादा याद दिला रहा है। किसान संघ घोषणा पत्र में किये गये वादे जल्द पूरा करने और समर्थन मूल्य पर गेहूं चने की खरीदी की मांग कर रहा है।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

You missed

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL