विकास कुमार, सहरसा. जिले में आज गुरुवार की रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल सदर थाना क्षेत्र के में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार मत्स्यगंधा झील का बैरिकेडिंग तोड़ते हुए झील में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे। जो मंडल कारा उपाधीक्षक के रिलेटिव बताए जा रहे हैं. ये सारे लोग मत्स्यगंधा झील घूमने आए थे। सभी को सकुशल कार से बाहर निकाल लिया गया है।
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ नौका बिहार
वहीं, इस मामले में नौका बिहार के संचालक अमृतराज ने बताया कि, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ब्रैकेटिंग को तोड़ते हुए नौका बिहार को क्षतिग्रस्त करते हुए झील में जा पलटा। कर में चार लोग सवार थे, जिन्हे कार से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि, शाम के समय यहां नौका विहार के लिए काफी भीड़ रहती है। आज मौसम खराब रहने और बारिश होने के कारण भीड़ कम थी। जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से टल गया और काफी लोग कार के चपेट में आने से बच गए।

ये भी पढ़ें- बिहार में आंधी और बारिश ने मचाया हाहाकार! वज्रपात की चपेट में आने से 25 की मौत, CM नीतीश ने किया मुआवजे का ऐलान