• Wed. Jul 2nd, 2025

जल्द आ सकती है भाजपा के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची, डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही यह बात…

ByCreator

Mar 1, 2024    150851 views     Online Now 344

शिवम मिश्रा, रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द जारी हो सकती है. यह बात दिल्ली में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ वापस लौटे डिप्टी सीएम अरुण साव ने कही. इसे भी पढ़ें : CG NEWS : एनिकट में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, एसडीआरएफ ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला शव

दिल्ली दौरे से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव राजधानी लौटे. बैठक को लेकर बोले प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में जो नाम आए, उनका संकलन किया. प्रत्येक लोकसभा में दावेदारों का पैनल बनाकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा गया. चुनाव निकट है, संसदीय बोर्ड के नेताओं के निर्णय के बाद जल्द ही सूची जारी होगी.

इसे भी पढ़ें : Mahashivratri 2024 : महाशिवरात्रि के दिन इन तीन पेड़ों की जरूर करें पूजा, लगाएं परिक्रमा, जानिए क्या है इनका महत्व?

वहीं केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूची जारी होने को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कभी भी प्रत्याशियों की सूची आ सकती है. योग्य और जितने वाले उम्मेदीवारो को मौका मिलेगा. छत्तीसगढ़ की 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में आने वाली है.

See also  पं.धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट का मामला: फेसबुक, यूट्यूब, X को नोटिस, हाई कोर्ट ने किया तलब 
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL