• Wed. Jul 2nd, 2025

MP की सुर्खियां: राष्ट्रपति का एमपी दौरा, CM शिवराज इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जन आक्रोश यात्रा में उतरेंगे कांग्रेस के दिग्गज, सपा के मुखिया फूकेंगे चुनावी बिगुल

ByCreator

Sep 27, 2023    150872 views     Online Now 493

शब्बीर अहमद, भोपाल। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्यप्रदेश के दौरे पर आएंगी। वे सुबह 10.25 बजे इंदौर पहुंचेंगी। जहां स्मार्ट सिटीज मिशन अंतर्गत इंडिया स्मार्ट सिटीज अवार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद शाम 4 जबलपुर जाएंगी। जहां एमपी हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। महामहिम राष्ट्रपति शाम 6 बजे जबलपुर से रवाना होंगी।

CM का दौरा कार्यक्रम

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह आज इंदौर, नरसिंहपुर और जबलपुर दौरे पर रहेंगे। जहां वे सुबह 10.25 बजे इंदौर में राष्ट्रपति की अगवानी करेंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। दोपहर 2.15 बजे नरसिंहपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। शाम 4.15 बजे जबलपुर में आईआईटीडीएम में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ शामिल करेंगे। शाम 7 बजे से सीएम हाउस में मुलाकात के लिए समय आरक्षित रखा गया है।

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला का बड़ा बयान: कहा- कैलाश विजयवर्गीय दो पुत्रों की राजनीतिक हत्या कर रहे, BJP में नहीं गया, इसलिए राष्ट्रीय महासचिव को उतारा

दूसरे राज्यों के दिग्गजों को प्रचार के साथ संगठन की जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे राज्यों के नेताओं को बीजेपी ने एमपी में तैनात किया है। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे। आज वे भोपाल में संगठन पदाधिकारियों की बैठकें लेंगे।

जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज भी उतरेंगे

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में अब दिग्गज नेता भी मैदान में उतरेंगे। प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, पूर्व सीएम दिग्विजय आज जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे। रणदीप सुरजेवाला इटारसी और तराना, तो वहीं दिग्विजय सिंह घट्टिया विधानसभा की जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे। 30 सितंबर को राहुल गांधी जन आक्रोश में शामिल होंगे। शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा में सभा को संबोधित करेंगे।

See also  14वीं किस्त जल्द जारी होने की

ग्वालियर पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर : कांग्रेस पर जमकर बरसे, कहा- जो रावण की मानसिकता के होते हैं, वो किसी की भी तुलना किसी से कर सकते हैं

SP के मुखिया फूकेंगे चुनावी बिगुल

समाजवादी पार्टी के मुखिया चुनावी बिगुल फूकेंगे। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे 27 और 28 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। उत्तर प्रदेश की सीमाओं से जुड़ी विधानसभाओं पर सपा का खास फोकस है। अखिलेश यादव प्रदेश के रीवा पहुंचेंगे, जहां सिरमौर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। खजुराहो में पार्टी कार्यकर्ताओं सम्मेलन में शामिल होंगे।

धीरेंद्र शास्त्री की कथा

आज से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत कथा करेंगे। 2 दिन तक कथा के साथ बागेश्वर बाबा दिव्य दरबार लगाएंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कथा का आयोजन कर रहे है। सारंग ने अपने माता पिता की स्मृति में कथा का आयोजन किया है। भोपाल बायपास पर निजी मॉल के पीछे आयोजन होगा।

अनियमित कर्मचारी का धरना

राजधानी भोपाल में आज से अनियमित कर्मचारी जुटेंगे। 9 संवर्ग के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। भोपाल के तुलसी पार्क में धरना प्रदर्शन आयोजित होगा। 12 सूत्रीय मांगो को लेकर राज्य कर्मचारी मंच के बैनर तले अनियमित कर्मचारियों की हड़ताल होगी।

MP MORNING

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

You missed

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL