• Fri. Apr 26th, 2024

इंदौर आने से पहले विवादों में भारत जोड़ो यात्रा, जानिए बीजेपी ने क्यों कहा- माता अहिल्या कांग्रेसियों को सद्बुद्धि दे – Achchhi Khabar, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar

ByCreator

Nov 23, 2022    150814 views     Online Now 463

हेमंत शर्मा, इंदौर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में प्रवेश कर चुकी है और आज बड़े ही उत्साह के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी की यात्रा का स्वागत किया। यात्रा अब धीरे-धीरे यात्रा इंदौर की ओर आ रही है, लेकिन इंदौर आने से पहले ही यह यात्रा विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है। दरअसल, यात्रा जब इंदौर के राजवाड़ा पर पहुंचेगी तो रात अधिक हो जाने के कारण राजवाड़े पर स्थापित माता अहिल्या की प्रतिमा पर राहुल गांधी माल्यार्पण नहीं करेंगे, जिसको लेकर सिसायत शुरू हो गई है। बीजेपी ने इसको माता अहिल्या का अपमान बताया है।

श्रद्धा हत्याकांड पर प्रज्ञा सिंह का बयान: बोलीं- लव जिहाद में क्या होता है, ये आफताब ने साबित कर दिया, हिंदू लड़कियों को हिंदू लड़कों से ही करनी चाहिए शादी

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इंदौर में आने से पहले ही विवादों में घिर गई है, जहां खालसा स्टेडियम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के ठहरने को लेकर दबे सुर से विरोध होने पर स्थान परिवर्तन करते हुए इसे चिमनबाग कर दिया गया, वहीं अब एक नया विवाद सामने आ गया। राहुल गांधी की यात्रा जब इंदौर में आएगी तो किस तरह से उनका प्लान रहेगा इसको लेकर जब कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल से बात की तो उनका कहना था कि राहुल गांधी इंदौर में आएंगे तो सबसे पहले इंदौर के राजवाड़ा पर उनकी यात्रा पहुंचेगी, लेकिन अत्याधिक समय हो जाने के कारण राजबाड़ा पर मात्र नुक्कड़ सभा होगी। माता अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण नहीं किया जाएगा। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि जब भी कोई बड़ा नेता शहर में आता है तो माता अहिल्या की प्रतिमा पर जरूर माल्यार्पण करता है तो उस पर उनका कहना था कि रात हो जाने के कारण राहुल गांधी माल्यार्पण नहीं कर सकते, क्योंकि रात में माल्यार्पण नहीं करते हैं। लेकिन उन्होंने इसके साथ यह भी कहा कि आने वाले दिनों में माल्यार्पण को लेकर व्यवस्था जमाई जाएगी।

चरित्र शंका को लेकर हत्या: चाय के पतीले और डंडे से पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, इधर बुजुर्ग का संदिग्ध अवस्था में मिला शव

वहीं बीजेपी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे का कहना है कि मां अहिल्या इंदौर शहरवासियों के लिए आराध्य है और कांग्रेस नेता कह रहे हैं कि अगर समय मिला तो हम जाएंगे। इसी से उनकी मानसिकता समझ आती है। मैं अहिल्या माता से प्रार्थना करता हूं कि सभी कांग्रेसियों को सद्बुद्धि दे। इंदौर की जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। वो पहले भारत का इतिहास, भारत का भूगोल, इंदौर का इतिहास ही पूरी तरीके से जान लेते हैं तो इस तरह की बात नहीं करते। वहीं भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के शामिल होने पर गौरव ने कहा कि मुझे तो आचार्य हो रहा था कि अभी तक कांग्रेस अपने मूलरूप में क्यों नहीं है। मध्यप्रदेश आते ही हैं उनका परिवारवाद का चेहरा प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा सहित पूरा परिवार आ चुका है उनका स्वागत है।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

NEWS VIRAL