• Tue. Jul 1st, 2025

खंडवा में भगोरिया की धूम: हाट-बाजारों में लगी लोगों की भीड़, पंधाना विधायक ने किया पारंपरिक डांस

ByCreator

Mar 23, 2024    150882 views     Online Now 198

इमराम खान, खंडवा। मध्यप्रदेश के आदिवासी अंचलों में भगोरिया पर्व की धूम है। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र खंडवा सहित पूरे निमाड़ में भगोरिया पर्व अपने पूरे शबाब पर है। हर साल क्षेत्र में निवासरत जनजातियों द्वारा भगोरिया पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है, जो होली तक चलता है। क्षेत्र के कई आदिवासी गांव में भगोरिया हाट लगता है, जिसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाजजन शामिल होते हैं।

कांग्रेस ने मनाया शहीद दिवस: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

खंडवा के पंधाना क्षेत्र में भी भगोरिया का माहौल देखने लायक है। यहां बड़ी संख्या में आदिवासी परिवार भगोरिया का लुफ्त उठाने हाट में पहुंच रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी भगोरिया के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। भगोरिया हाट में पहुंची पंधाना की विधायक छाया मोर ने हाट-बाजार से खरीदी की तथा पारंपरिक आदिवासी नृत्य किया।

Wild Animal: भालू ने किया गर्भवती महिला पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

इस दौरान पंधाना विधायक ने कहा कि भगोरिया हमारी परंपरा का महत्वपूर्ण अंग है और इस हाट के माध्यम से हम अपनी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। पंधाना सहित आसपास के आदिवासी अंचलों में भगोरिया पर्व जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
Read More:- https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

See also  IPL 2025: CSK हारी, लेकिन दिल जीत ले गया 10 करोड़ी स्टार, 7 विकेट लेकर मचाई तबाही
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

You missed

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL