• Fri. Jul 4th, 2025

लोहड़ी 2025 : पंजाब में लोहड़ी की धूम, सुबह से ही पतंगों के साथ छतों पर चढ़े लोग, बाजारों में रौनक

ByCreator

Jan 13, 2025    150846 views     Online Now 452

अमृतसर. पंजाब में आज लोहड़ी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पतंगबाजी खास आकर्षण होती है। लोग नाच-गाकर छतों पर पतंग उड़ा रहे हैं। फगवाड़ा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने 1100 नवजात बच्चियों की लोहड़ी मनाई। वहीं, भारत गौरव संस्था ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के नेतृत्व में बहनों की लोहड़ी मनाई।

प्लास्टिक की डोर पर प्रतिबंध के बाद बाजारों में मंझे की मांग बढ़ी

राज्य में प्लास्टिक की डोर पर प्रतिबंध के बाद दुकानदार अब मंझे को गट्टू में बदलकर बच्चों को बेच रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की सख्ती के कारण दुकानदारों का मानना है कि इस बार मंझे की डोर की बिक्री पिछले सालों की तुलना में अधिक हुई है। बाजारों में बरेली, ब्लैक पैंथर कॉटन, और 12 तारों का “पंडा स्पेशल” मंझा 500 से 1000 रुपये तक बिक रहा है।

डोर बनाने वालों का बयान

झब्बाल रोड पर मंझे की डोर बनाने वाले लाल चंद ने बताया कि यह डोर प्लास्टिक की नहीं है। प्लास्टिक की डोर का उपयोग मछलियां पकड़ने के जाल बनाने में किया जाता है। पहले यह डोर चीन से आती थी, लेकिन अब इसे लुधियाना में भी बनाया जा रहा है और पतंगबाजी में उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की सख्ती के कारण इस बार उनकी मंझे की डोर की बिक्री 25% तक बढ़ी है। उनका मानना है कि यदि पुलिस और प्रशासन जून-जुलाई में ही इस पर सख्त कदम उठाए, तो आने वाले सालों में प्लास्टिक की डोर पूरी तरह खत्म हो सकती है।

चीनी डोर पर प्रतिबंध के उपाय

See also  अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन : तीन राज्यों के हजारों जवानों ने संभाला है मोर्चा, सुरक्षा बलों ने सैकड़ों नक्सलियों को घेरा, 30 घंटे से मुठभेड़ जारी

चीनी डोर पर सख्ती को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने नई पहल की है। प्लास्टिक डोर को धागे वाली डोर से बदलने के लिए एक मुफ्त विशेष काउंटर खोला गया। हालांकि, इस काउंटर पर केवल चार लोग ही पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी ने कहा कि प्लास्टिक की डोर लोगों के लिए खतरनाक है। प्लास्टिक डोर बेचने या इस्तेमाल करने वालों की जानकारी देने वाले को 25,000 रुपये तक का इनाम दिया जाएगा, और उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। इस संबंध में टोल-फ्री नंबर 1800-180-2810 जारी किया गया है।

चाइना डोर का इस्तेमाल करने वालों पर नजर रखने के लिए अब ड्रोन का सहारा भी लिया जा रहा है क्योंकि लोहड़ी पर यहां भी पतंगबाजी करने की परम्परा है

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL