• Thu. Jul 3rd, 2025

28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव की शुरुआत : CM योगी ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को किया रवाना, बोले- युवाओं को भारत की संस्कृति के बारे में बताना जरूरी

ByCreator

Jan 8, 2025    150837 views     Online Now 349

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 28वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2025 के कार्यक्रम की शुरुआत हुई। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतिभागी दलों को फ्लैग ऑफ किया। सीएम योगी ने हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय युवा उत्सव के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा महोत्सव मनाया जा रहा है और विश्वविद्यालयों में युवा संसद का आयोजन होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश आज तेजी से आगे बढ़ रहा है और राज्य का विकास देश के साथ-साथ हो रहा है। सीएम योगी ने यह भी उल्लेख किया कि पहले उत्तर प्रदेश में दंगे होते थे, लेकिन अब राज्य में शांति और विकास का माहौल है।

युवाओं को भारत की संस्कृति के बारे में बताएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर साल स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस साल उत्तरप्रदेश राष्ट्रीय युवा महोत्सव का नेतृत्व करेगा। इस आयोजन के जरिए युवाओं को भारत के अलग- अलग क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति और भिन्न-भिन्न प्रकार के परंपराओं के बारे में करीब से जानने का मौका मिलेगा। जब तक हम अपने देश के बारे में जानेंगे नहीं तब तक हमारा विकास कैसे होगा। युवाओं को भारत की प्राचीन परंपराओं के बारें बताना होगा। तभी वो इस परंपरा को आने वाली नई पीढ़ी को बताएगी और अनवरत रूप से यही क्रम चलता रहेगा।

READ MORE : संभल मंदिर-मस्जिद विवाद : हाई कोर्ट ने सुनवाई पर लगाई रोक, हिंदू पक्ष के दावे को लेकर कही ये बात

See also  कर्म से ही सब कुछ है, किस्मत के भरोसे न बैठें, मेहनत करेंगे तो जीवन में आगे बढ़ेंगे - भगवताचार्य रमेश ओझा

उप्र ने विकास की नई ऊचाईयों को छुआ

उत्तर प्रदेश ने बीते 7-8 सालों में विकास की नई ऊचाईयों को छुआ है। राज्य में लगातार विकास कार्य चल रहे है। यहां के लोग समृद्ध हो रहे है। एक समय था, जब लोग उत्तर प्रदेश का निवासी होने पर संकोच करते थे लेकिन अब यहां के लोग गर्व से अपने राज्य का नाम बताते है। भाजपा सरकार ने जनहित के लिए लगातार काम किया है। जिसका फायदा हर वर्ग के लोगों को हुआ है। अब उत्तर प्रदेश की गिनती देश के अग्रणी राज्यों में होती है।

READ MORE : Maha Kumbh 2025 : संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगी अरबपति महिलाएं, एप्पल कंपनी की मालकिन करेंगी कल्पवास, कथा में बनेंगी यजमान, ये नामचीन हस्तियां भी होंगी शामिल

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना की सराहना

इस दौरान सीएम ने वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह योजना प्राचीन परंपराओं को पुनर्जीवित करने का काम कर रही है। भदोही की कालीन, काशी का रेशम और मुरादाबाद का पीतल उद्योग हमारे राज्य के प्राचीन परंपराओं का प्रतीक है। पीढ़ी दर पीढ़ी यहां लोग यही काम करते आ रहे है।

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL