• Thu. Jul 3rd, 2025

क्या गिर जाएगी मोदी की सरकार? सपा के बड़े नेता ने कर दी भविष्यवाणी

ByCreator

Jul 5, 2024    150891 views     Online Now 488

इटावा। लोकसभा चुनाव में यूपी की आधी से ज्यादा सीट पर कब्जा करने के बाद समाजवादी पार्टी के हौसले बुलंद हैं। पार्टी के नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि जल्द ही यह सरकार गिर जाएगी। इस बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा पर चल रही है जिस दिन यह दोनों खिलाफ हो जाएंगे उसी दिन केंद्र सरकार धराशाई हो जाएगी।

BIG BREAKING: हाथरस हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने UP STF को सौंपा, भगदड़ के बाद से था फरार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव सैफई स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। यादव ने भविष्यवक्ता की तरह बताया कि केंद्र सरकार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा पर चल रही है लेकिन जिस दिन यह दोनों खिलाफ हुए उसी दिन केंद्र सरकार का धराशाई होना तय है।

उन्होंने कहा कि यह केंद्र सरकार नीतीश और नायडू की कृपा पर टिकी है। जिस दिन ये दोनों नेता खिलाफ हो गए उस दिन केंद्र सरकार गिर जायेगी।

UP News: बाढ़ से पहले योगी सरकार की तैयारियां पुख्ता, 612 बाढ़ चौकियां स्थापित

यादव ने कहा कि यदि इन दोनो नेताओ के राज्य बिहार और आंध्रप्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो नहीं केंद्र सरकार नही चल पाएगी। नायडू और नीतीश कुमार अपने-अपने राज्यों में विशेष पैकेज की मांग करने में लगे हुए हैं अगर केंद्र सरकार से दोनों राज्यों को विशेष पैकेज मिल गया तो निश्चित है कि केंद्र सरकार चलती रहे अन्यथा केंद्र सरकार का भविष्य सुरक्षित नहीं है।

See also  योगी सरकार की लगी लॉटरी! शराब की दुकानों के लिए आए इतने आवेदन... नीलामी से पहले ही हो गई 572 करोड़ की कमाई

 
उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश और बिहार राज्य के नेता एक लंबे समय से अपने-अपने राज्यों के विकास के लिए स्पेशल पैकेज की मांग कर रहे हैं। यह मुद्दा जहां अखबारों की सुर्खियों में बना हुआ है वही केंद्र सरकार के लिए गले की हड्डी भी बना हुआ दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में यूपी में सपा की बड़ी जीत से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। अगर हम लोकसभा चुनाव को विधान सभा के हिसाब से देखे तो सपा, भाजपा से बड़े अंतर से जीती है। जिस तरह का शासन प्रदेश सरकार चला रही है और जिस तरह का जुल्म यहां की जनता पर हो रहा है, यही चलता रहा तो 2027 में सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

 
यादव ने दावा किया कि बहुत ही जल्दी उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहा है जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं में जोश देखा जा रहा है उसे ऐसा प्रतीत होता हुआ दिखाई दे रहा है कि सभी 10 विधानसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन को बड़ी कामयाबी मिल सकती है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पर नारे की खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि भाजपा वाले अब की बार 400 पार का नारा देने के अपने दम पर बहुमत हासिल नहीं कर पाए है। भाजपा को केवल 240 सीटें हासिल हुई है जब की बहुमत के लिए 272 सीटों की जरूरत होती है तभी तो आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा पर केंद्र सरकार चल रही है।

See also  फिर विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री ! उदयपुर में केस हुआ दर्ज, जानें क्या है मामला

प्रोफेसर ने हाथरस हादसे की चर्चा करते हुए कहा कि पीड़ित परिवारों के साथ समाजवादी पार्टी की पूरी संवेदना है, इस तरह के आयोजनों के लिए सरकार को एसओपी जारी करनी चाहिए। अनुमान से ज्यादा भीड़ होने की वजह से हादसा हुआ है इसका अंदाजा प्रशासन को भी नहीं था। इस हादसे में साजिश देखने वाले लोग बेकार की बात कर रहे है, जांच में सारी बात स्पष्ट हो जाएगी। इस तरह के आयोजनों में होने वाले हादसों में सबसे ज्यादा महिलाओं के प्रभावित होने पर कहा कि महिलाएं ज्यादा धार्मिक होती है, महिलाएं भोली होती है और बाबाओं के चमत्कारों की चर्चाओं पर जल्दी भरोसा कर लेती है।

Follow the achchhikhabar.in MP channel on WhatsApp
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL