• Thu. Jul 3rd, 2025

झारखंड में गरजे CM मोहन, भगवान बिरसा मुंडा की धरती में बोले- नरेंद्र मोदी को फिर PM बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती

ByCreator

May 30, 2024    150865 views     Online Now 290

शिखिल ब्यौहार, भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का चुनावी रथ आज झारखंड पहुंचा। सीएम ने यहां चुनावी सभा को संबोधित किया। साथ ही कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है मैं भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आया हूं। अंग्रेज से न तब हम डरे थे और न आज हमारे झारखंड वाले डरेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें फिर से PM बनने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती है। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झारखंड के राजमहल, साहिबगंज और दुमका लोकसभा में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं कीं। विपक्षी गठबंधन और कांग्रेस पर हमलावर होते हुए सीएम ने कहा कि ये चुनाव इसी बात को लेकर है। एक तरफ वो सारे लोग हैं जो भारत की पहचान मिटाना चाहते हैं। अंग्रेज चले गए लेकिन कांग्रेस और उनके साथ वाले अभी तक वही मानकर चलते हैं जो अंग्रेजों के समय होता था।

सीएम ने कहा कि यह संविधान की दुहाई देते हैं कि संविधान खतरे में है। कांग्रेस के लोगों ने संविधान में लगभग 100 बार संशोधन किया और संविधान की आत्मा को मारने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है मैं भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आया हूं। अंग्रेज से न तब हम डरे थे और न आज हमारे झारखंड वाले डरेंगे।

भगवान राम ने मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में अपना जीवन जीकर दुनिया में एक विशेष पहचान बनाई कि मर्यादा में भी रहकर कोई कैसे अपना जीवन जीता है। भगवान राम ने अपने पुरुषार्थ और पराक्रम से जंगल में भी मंगल कर दिया। कांग्रेस और उनकी पार्टी वाले लोग भगवान राम के नाम पर भी अडंगे लगाते हैं। हमारे देवी देवताओं का अपमान करोगे और वोट मांगने आओगे..?

See also  Ranji Trophy : बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने 12 वर्ष की उम्र में किया रणजी डेब्यू, टूर्नामेंट के इतिहास में दूसरा सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने

सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि पूरा देश कह रहा था कि राम का मंदिर बनाओ। लेकिन कांग्रेस के सारे लोग मिलकर केवल वोट के चक्कर में भगवान राम को अयोध्या में भी मंदिर बनाने से रोकने का काम कर रहे थे। यह केवल मुंह से ही नहीं, इन्होंने हाईकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र लगाकर भगवान राम के मंदिर का विरोध किया। इस देश में एक गरीब परिवार से निकला हुआ व्यक्ति ओबीसी वर्ग का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बना और डंके की चोट पर प्रभु श्री राम का मंदिर बनवाया।  

 यह हमसे कहते हैं आप धर्म की बात क्यों करते हो। आप सभी लोग बताओ मैं धर्म की बात नहीं करूंगा तो क्या अधर्म की बात करूंगा..? इस देश में धर्म का मतलब सच्चाई और सबको साथ लेकर चलने का है। हमारे यहां तो धर्म के आधार पर रिश्ते तय होते हैं। जिनके चश्में अंग्रेज और कांग्रेस वाले होंगे, ये इससे कुछ समझने को तैयार नहीं है। इनके दिमाग में तो केवल एक ही लाइन है, कैसे भी करके हिंदुओं को अपमानित करो। सनातन संस्कृति को अपमानित करो। इनके साथ वाले कहते हैं कि सनातन धर्म वाले मलेरिया के मच्छर और कोविड के कीटाणु है।

भगवान राम के मंदिर बनने का आनंद आया। महाकाल के महालोक का आनंद आया। तो मथुरा वालों ने क्या बिगाड़ा है। वहां भी तो मटकी फूटनी चाहिए।
भगवान श्री कृष्ण का काल याद रखो। भगवान के समय में भी कंस ने सारे प्रयास कर लिए थे जैसे कांग्रेस आज कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुबह शाम पता नहीं क्या-क्या बोलते रहते हैं।

See also  Jyoti Malhotra ​​का भागलपुर कनेक्शन क्या है?

आखिरी चरण का चुनाव है। 1 तारीख के दिन जैसे ही पेटी बंद होगी आपके वोट डलेंगे। दुनिया की कोई ताकत नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने से नहीं रोक सकती है। आप सब का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा। मोदी के नेतृत्व में भारत को दुनिया का नंबर देश बनाने के लिए, भगवान की दया से ओबीसी, एससी, एसटी सारे लोगों को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन के लिए ये सारे घमंडियां लोग हमारा आरक्षण भी खाना चाहते हैं और गलती दूसरों की बताते हैं।

यह संविधान की दुहाई देते हैं कि संविधान खतरे में है। कांग्रेस के लोगों ने संविधान में लगभग 100 बार संशोधन किया और संविधान की आत्मा को मारने का काम किया है। इंदिरा जी ने कोर्ट से हारने के बाद भी देश में आपातकाल लगाकर सारे नेताओं को जेल में डाल दिया। कांग्रेस के यह पाप थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड काल में न केवल जान बचाई बल्कि खाने का राशन भी निशुल्क दिया। मैं मोदी जी को वोट देने की बात इसलिए कर रहा हूं क्योंकि उन्होंने  हमारी शिक्षा नीति में अंग्रेजों द्वारा हटाए गए पाठ्यक्रम को पुनः शामिल किया। 2020 में पुरानी शिक्षा नीति को बदलकर राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की।

हमारे आने वाली पीढ़ी भगवान राम और श्री कृष्ण के जीवन चरित्र को पढ़कर अपनी गौरवशाली संस्कृति पर गर्व कर सकेगी। इस देश में हर गरीब आदमी की जिंदगी बदलने के लिए मोदी जी ने संकल्प किया है। 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर लाए। जिनका देश में खुद का मकान नहीं है उन्होंने 4 करोड लोगों को पक्के मकान देने का काम किया है। गलत काम करोगे तो जेल जाओगे। कानून सबके लिए बराबर है। इसलिए मोदी ने एक नारा दिया है, मोदी है तो मुमकिन है। और आगे उन्होंने कहा, ना खाऊंगा ना खाने दूंगा।

See also  Google लाया बड़ा अपडेट, सर्च रिजल्ट से पर्सनल डिटेल हटाना हुआ आसान

मोदी जी के लिए सुनामी चल रही, कांग्रेस के चेहरे मुरझाए हुए हैं

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि झारखंड में आखिरी चरण का चुनाव चल रहा है। जैसे-जैसे समय आता जा रहा है वैसे-वैसे यह समझ में आ रहा है कि मोदी के पक्ष में वातावरण बना हुआ है। मोदी के लिए सुनामी चल रही है। कांग्रेस और उनके साथ वालों के चेहरे मुरझाए हुए हैं। मतदाता सब देख रहा है। मतदाता निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी और मोदी जी के साथ है। यह लोकतंत्र का सबसे अच्छा समय है, जब पूर्ण बहुमत के साथ मोदी जी की सरकार जनता फिर बनाने जा रही है।

Achchhikhabar.in के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

[Achchhikhar.in ] Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL