• Fri. May 9th, 2025

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के 3 बजे कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, शक्कर फलों के रस से पंचामृत पूजन किया गया।

बाबा महाकाल का भांग, चंदन, ड्रायफूट और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

अल सुबह भस्म आरती में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर दर्शन का पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

See also  केदारनाथ में MP के श्रद्धालु की मौत: चढ़ाई के दौरान बुजुर्ग का पैर फिसलने से हुआ हादसा, परिजनों में पसरा मातम
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL