• Wed. Apr 9th, 2025 7:08:06 PM

राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष चुनाव के पहले लोक लुभावन घोषणा पत्र बनाने में जुट गए है। इसी बीच प्रदेश में वचन पत्र वर्सेस दृष्टि पत्र की राजनीति शुरू हो गई है। सत्ता पक्ष बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने एक-दूसरे की प्लानिंग कॉपी करने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस ने सत्ता पक्ष बीजेपी पर नकल करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष अवनीश बुंदेला ने कहा कि कांग्रेस के वचन पत्र की कॉपी बीजेपी करती है। इसी तरह कमलनाथ सरकार की योजनाएं भी बीजेपी ने कॉपी की है।

Read more: MP में ट्विटर वारः बीजेपी का ट्वीट- कांग्रेस के DNA में है झूठ, फरेब और धोखा, कांग्रेस का ट्वीट- भ्रष्टाचार की चल रही रेल, जनता का निकल रहा तेल

कांग्रेस के इस आरोप पर बीजेपी ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रवक्ता राजपाल सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस ने तो दीनदयाल उपाध्याय जी को भी कॉपी किया है। बीजेपी संगठन के पद कॉफी किए हैं। हमारा मंडल कॉपी कर मंडलम कर लिया
हमारे दीनदयाल की बातें कमलनाथ ट्वीट करते हैं। कांग्रेस नकल तो कर लेती है लेकिन अकल नहीं लगाती है।

Read more: MP की सियासतः कांग्रेस चुनाव अभियान समिति पर बीजेपी का तंज, प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्विटर पर लिखा- एक बार फिर कमलनाथ को पीछे किया, कांग्रेस- खुद कमाओ परिवार बचाओ पार्टी

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

See also  Love Rashifal 31 July 2024: लव मैरिज के लिए इन 4 राशि वालों को मिलेगा परिवार का साथ, किन लोगों को होगा कष्ट? | Love Rashifal 31 July 2024 Wednesday Daily Love Horoscope 12 Zodiac Sign Aaj Ka Love Rashifal
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest


0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL