• Sat. Jul 5th, 2025

अमृतांशी जोशी, भोपाल। मध्यप्रदेश में 3 साल बाद आज से IFS मीट का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह सुबह 11:30 बजे प्रशासन अकैडमी में मीट का शुभारंभ करेंगे। एमपी कैडर के सभी IFS अधिकारी अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। पहले दिन टेक्निकल सेशन्स,वानिकी विषय पर चर्चा होगी। वन अधिकारियों के कामकाज को लेकर मंथन होगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

चुनावी मोड में कमलनाथ

पीसीसी चीफ कमलनाथ चुनावी मोड में है। आज कमलनाथ जिला प्रभारी और जिला अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा को लेकर प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है। कांग्रेस प्रदेश पदाधिकारियों को मतदाता सूची फर्जीवाड़े को लेकर कार्यशाला करेगी। पीसीसी में सुबह 10 बजे कार्यशाला शुरू होगी। जिसमें कमलनाथ भी दोपहर एक बजे शामिल होंगे। सभी जिलों के जिला अध्यक्ष ,जिला प्रभारियों को कार्यशाला में शामिल होने के निर्देश दिए गए है।

Khelo India Youth Games 2023 : समापन समारोह में शामिल हुए सीएम शिवराज, एमपी के खिलाड़ियों को देंगे 5-5 लाख का इनाम, डिनर पर भी किया इनवाइट

AAP का विरोध प्रदर्शन

राजधानी में आज अडानी मामले की जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन होगा। मामले में ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी से जांच कराने की मांग की जाएगी। दोपहर 1 बजे बीजेपी कार्यालय के पास आप पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी।

अनुसूचित जाति को साधने को लेकर राजधानी का बड़ा प्रदर्शन

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज भीम आर्मी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा। बड़ी रैली का आयोजन भेल दशहरा मैदान में किया जा रहा है। प्रशासन ने भीम आर्मी को 20 हजार लोगों की अनुमति दी है। बड़ी संख्या में समाज पार्टी और भीम आर्मी के समर्थकों के पहुंचने की उम्मीद है। प्रदर्शन में जयस और ओबीसी महासभा के नेता शामिल होंगे। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर रावण भी शामिल होंगे। आरक्षण के समर्थन सहित 25 सूत्रीय मांगें सरकार के सामने रखेंगे।

See also  जेसीबी चालक की गुंडागर्दी, JCB के बकेट से युवक को दबाया... टूट गई कमर - Hindi News | JCB driver crushed man with bucket Injured Katni MP stwn

MP में कल होगी G-20 सम्मेलन की पहली बैठक

प्रदेश में कल G-20 सम्मेलन की पहली बैठक का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक कल से इंदौर में होगी। कृषि में निवेश, टेक्नोलॉजी और डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने सहित 16 विषयों पर मंथन किया जाएगा। 10 विशेष आमंत्रित देशों के प्रतिनिधि, 200 डेलीगेट्स शामिल होंगे। इंदौर शहर में कार्यक्रम को लेकर तैयारिया जोरों पर है। मेहमानों के देशों की संस्कृति के अनुरूप उनका ख्याल रखा जाएगा। एयरपोर्ट और होटल में हेल्प डेस्क भी बनेगी। डेलीगेट्स को उपहार में ओडीओपी प्रोडेक्ट दिए जाएंगे। जिसमें बाघ प्रिंट वाली बांस की चटाई, चंदेरी स्टोल्स, भील पेंटिंग और अन्य को चंदेरी टेबल रनर, टेबल मैट, कैंडल होल्डर दिया जाएगा।

MP: छत्तीसगढ़ में आयोजित कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में विवेक तनखा को बनाया गया मेंबर, अधिवेशन में तमाम बड़े नेता होंगे मौजूद…

महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीये से जगमग होगा उज्जैन

उज्जैन महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीये से जगमग होगा। शिव ज्योति अपर्णम् 2023 से गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनेगा। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व दीपावली की तरह मनाने की तैयारी है। महाअभियान की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज ने समीक्षा की है। क्षिप्रा नदी के घाटों सहित शहर के मंदिर, व्यावसायिक स्थल और घर-घर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

क्षिप्रा नदी के तट पर केदारेश्वर घाट पर 3 लाख 10 हजार, सुनहरी घाट पर 1 लाख 75 हजार, दत्त अखाड़ा पर 4 लाख 50 हजार, राम घाट से बंबई धर्मशाला पर 2 लाख 50 हजार, बंबई धर्मशाला से नरसिंह मंदिर तक 3 लाख 75 हजार, भूखी माता मंदिर की ओर माली घाट पर 4 लाख 75 हजार दीप प्रज्ज्वलित करने की योजना है। कार्य में लगभग 20 हजार स्वयं-सेवकों की भागीदारी होगी। जन-सहभागिता के लिए उज्जैनवासियों द्वारा संकल्प-पत्र भरा जा रहा है। व्यापारी एसोसिएशन, सामाजिक-धार्मिक संस्थाएं और विक्रम विश्वविद्यालय सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं।

See also  कांग्रेस की न्याय यात्रा पर सीएम साय ने कसा तंज, कहा- इनका पूरे छत्तीसगढ़ में हो चुका है सूपड़ा साफ, पहले घर-परिवार संभालें, फिर...

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL