• Tue. Jul 1st, 2025

असली और नकली को लेकर बीच सड़क दे दनादन, Video: मजाल है कोई छुड़ा पाता, जानिए क्या है मामला – Achchhi Khabar, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar

ByCreator

Dec 23, 2022    150863 views     Online Now 260

कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में बीच सड़क दे दनादन का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर आधे मिनट तक कुछ लोग एक शख्स को पीटते रहे। मजाल है कि किसी ने भी उन्हें छुडा़ने की हिम्मत की हो। लिहाजा लोग पिटाई के दौरान तमाशबीन बनकर वीडियो बनाते रहे। बाद में किसी तरह मामला शांत हुआ। मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। वहीं मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

हम बात कर रहे हैं नकली और असली किन्नरों की। जानकारी के अनुसार नकली किन्नर साड़ी पहनकर लोगों से वसूली कर रहा था। जब इस बात जानकारी असली किन्नरों को हुई तो मामला बिगड़ गया। फिर क्या था असली किन्नर पहुंचे और बीच सड़क पर ही नकली किन्नर की जमकर धुनाई कर दी। वो भी एक या दो बार नहीं बल्कि जमीन पर घसीट घसीट कर ताल घूंसों से जमकर पिटाई की गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोग थोड़ी देर के लिए ठहर गए। किसी ने भी इन किन्नरों को छुड़ना उचित नहीं समझा। लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ लोग इस पिटाई का लाइव वीडियो बनाते रहे। इनमें से ही किसी एक ने पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

बताया जाता है कि साड़ी पहनकर एक युवक नकली किन्नर बनकर वसूली कर रहा था। युवक रेलवे स्टेशन के ट्रैफिक सिग्नल पर वसूली कर रहा था। असली किन्नरों ने वसूली करते उसे चौराहे पर पकड़ा और बीच सड़क पर उस नकली किन्नर की पिटाई कर दी। पिटाई के बाद किन्नरों ने युवक को चेतावनी देकर छोड़ा। मामले की पुलिस में शिकायत नही हुई है।

See also  गर्मी में इन फलों से बनाएं हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को मिलेगा ठंडक

Read More: बच्चों को Santa Claus की ड्रेस पहनाने पर बवाल: ABVP कार्यकर्ताओं ने स्कूल में किया हंगामा, बोले- ये संतों की भूमि है, सांता की नहीं..

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL