• Wed. Jul 2nd, 2025

MP Morning News: सीएम सतना जिले के अधिकारियों की लेंगे क्लास, BJP विधायक दल की बैठक, विश्व धरोहर सप्ताह और कौमी एकता सप्ताह आज से शुरू, राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित – Achchhi Khabar, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar

ByCreator

Nov 19, 2022    1508245 views     Online Now 149

शब्बीर अहमद, भोपाल। सीएम शिवराज आज फिर एक्शन में नजर आएंगे। सीएम सतना जिले की मॉर्निंग क्लास लेंगे। सुबह 9.30 जिले के अधिकारियों की रिपोर्ट लेंगे। वे सरकार योजनाओं की समीक्षा करेंगे। योजनाओं पर कितना हुआ क्रियान्वयन बिन्दुवार रिपोर्ट लेंगे। नल जल योजना, पीएम आवास योजना समेत सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेंगे।

भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज सुबह 11 बजे से सीएम हाउस में शुरू होगी। बीजेपी पेसा एक्ट को भुनाने में जुटी है। पेसा एक्ट को लेकर रणनीति बनेगी। पेसा एक्ट के बारे में जागरूकता अभियान की जिम्मेदारी नेताओं को सौंपी जा सकती है। बीजेपी की कोशिश गांव-गांव पहुंचाया जाए संदेश। आदिवासियों के लिए सरकार ने काम किया है। मुख्यमंत्री शिवराज विधायकों से वन-टू- वन चर्चा भी करेंगे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। बैठक में संगठन और सत्ता के बीच समन्वय बनाने पर भी चर्चा होगी। राहुल गांधी की पदयात्रा को काउंटर करने को लेकर रणनीति बनेगी। आने वाले दिनों को लेकर सियासी रणनीति भी बनाई जाएगी।

आज मध्यप्रदेश के संग्रहालयों में मुफ्त एंट्री रहेगी। विश्व धरोहर सप्ताह की आज से शुरुआत होगी। विश्व धरोहर सप्ताह 19 से 25 नवंबर तक मनाया जाएगा। मंत्री उषा ठाकुर प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगी। राज्य के संग्रहालय और स्मारकों में 19 नवंबर को दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा। संग्रहालयों में धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए व्याख्यानमाला और कार्यशाला होगी साथ ही प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

Read more- प्यार के खातिर बदला मजहब: ‘नाजमीन बानो’ को TikTok पर ‘दीपक’ से हुआ प्यार, धर्म बदलकर की शादी, मंदसौर में 6 महीने में 5 मुस्लिमों ने अपनाया सनातनी धर्म

See also  CM भूपेश बघेल की घोषणा पर अमल, सभी नगरीय निकायों को 1

कौमी एकता सप्ताह की आज से शुरुआत होगी। कौमी एकता सप्ताह 19 नवम्बर से 25 नवम्बर तक मनाया जायेगा। शांति, एकता, सद्भाव और राष्ट्रीय अखण्डता का संदेश फैलाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी। सप्ताह के अंतिम दिन 25 नवम्बर झण्डा दिवस के रूप में मनाया जायेगा। कौमी एकता सप्ताह के दौरान साम्प्रदायिक, जातीय, आतंकवादी घटनाओं में जो बच्चे अनाथ हुए हैं, उनके कल्याण के लिये स्वैच्छिक आधार पर वित्तीय सहायता प्राप्त की जाती है। संस्थान द्वारा विभिन्न शासकीय विभागों को झण्डे, पोस्टर्स, पेम्फलेट्स आदि भिजवा कर अधिक से अधिक वित्तीय सहायता का अनुरोध किया गया है।

आज होने वाली राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित हो गई है। केंद्र सरकार के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद हड़ताल स्थगन का निर्णय लिया गया है। बैंक प्रबंधन और वित्त मंत्रालय के अधिकारियों के बीच बैठक हुई है। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन ने आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुलाई थी।

Read More :भूसा गोदाम में लगी भीषण आग: दो गोवंश जिंदा जले, इधर बीच सड़क पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, लगा जाम

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL