संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां, तेज रफ्तार कार दीवार से टकरा गई। इस हादसे में दूल्हा समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत (Groom Died Road Accident) हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में हायर सेंटर रेफर किया गया।

दूल्हे की गाड़ी दीवार से टकराई
बताया जा रहा है कि जुनावई थाना क्षेत्र के गांव हरगोविंदपुर से बारात बदायूं जिले के बिल्सी के लिए निकली थी। परिजनों ने खुशी-खुशी बारातियों को दुल्हन को लाने के लिए रवाना किया था लेकिन घर से निकले महज दस मिनट (Groom Died Road Accident) बाद ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
READ MORE : रक्षक बना भक्षक : सिपाही ने तमंचे की नोक पर छात्रा का किया अपहरण, फिर कई बार बुझाई हवस की प्यास
पुलिस ने बताया कि दूल्हे की तेज रफ्तार कार एक विद्यालय की दीवार में जा घुसी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दूल्हा सूरज पाल (19) पुत्र सुखराम, (Groom Died Road Accident) उसकी भाभी आशा (26) पत्नी लाल सिंह, आशा की दो वर्षीय बेटी ऐश्वर्या, दो वर्षीय विष्णु पुत्र मनोज और एक अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।