कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश में कई सालों से सत्ता से बाहर रहने के बाद अब कांग्रेस को कार्यकर्ताओं की याद आ गई है। यही वजह है कि कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को महत्व देना शुरू कर दिया है। संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी के आला नेता एक-एक कार्यकर्ता से रूबरू हो रहे हैं और उनकी नब्ज़ टटोलकर उनकी राय भी ले रहे हैं।
संगठन सृजन अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से जबलपुर के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सप्पल ने रविवार को जबलपुर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी राय जानी। दरअसल, पार्टी की कोशिश है कि संगठन को मजबूत करना है तो आम कार्यकर्ताओं की न केवल राय जाननी जरूरी है बल्कि उन पर अमल भी किया जाना बेहद आवश्यक है, जिसके चलते पार्टी ने कार्यकर्ताओं से रायशुमारी का फैसला लिया है।

ये भी पढ़ें: अंबेडकर मूर्ति विवाद पर कांग्रेस का आंदोलन: कल ग्वालियर में उपवास पर बैठेंगे दिग्गज, दलित बस्तियों में भी जाएंगे नेता
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सप्पल ने जबलपुर में संगठन के युवक कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन, महिला कांग्रेस और कांग्रेस सेवादल से जुड़े कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उनसे रायशुमारी की। पार्टी नेताओं का दावा है कि कांग्रेस को एक बार फिर पहले जैसी मजबूती देने के लिए आलाकमान का यह ऐतिहासिक फैसला है और इसके सफल नतीजे जरूर आएंगे।

ये भी पढ़ें: BJP पार्षद का बेटा गिरफ्तार: थार से बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटी की हुई थी मौत, बचने के लिए पुलिस को सुनाई थी झूठी कहानी
Achchhikhabar.in के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X