राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। राजधानी भोपाल के लव जिहाद मामले में एक के बाद कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं। इस बीच हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। आरोपी फरहान ने न सिर्फ छात्राओं को बल्कि शादीशुदा महिलाओं को भी हवस का शिकार बनाया था। कॉल डिटेल के आधार पर यह खुलासा हुआ है।
2 शादीशुदा महिलाओं को लव जिहाद का शिकार बनाया था
बताया जा रहा है कि आरोपी फरहान ने 2 शादीशुदा महिलाओं को लव जिहाद का शिकार बनाया था। आरोपी के कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस उन पीड़िताओं तक पहुंची। सभी सामाजिक बदनामी के डर की वजह से सामने नहीं आ रही हैं। 3 दिन तक उनकी काउंसलिंग भी करवाई गई लेकिन कोई इसकी शिकायत करने को तैयार नहीं हुई।

साल 2022 में फरहान के संपर्क में आई थीं महिलाएं
पीड़ित महिलाएं साल 2022 में फरहान के संपर्क में आई थीं। एक पीड़िता बच्चे की मां भी है। बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में ही सीहोर के बिलकिसगंज में लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर किया था। बताया जा रहा है कि पुलिस आरोपी को क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए सीहोर के बिलकिसगंज ले जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बाथरूम का बहाना बनाकर उसने गाड़ी रूकवाई और वहां से भागने की कोशिश की।
बिलकिसगंज में पुलिस ने किया था शॉर्ट एनकाउंटर
बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी की पुलिस के साथ झूमाझटकी हुई। उसने सब इंस्पेक्टर की पिस्तौल छीनने की कोशिश की। उसी दौरान फरहान के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद लव-जिहादी को हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
Achchhikhabar.in के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X