हरदोई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हरदोई जिले के अमर सेनानी राजा नरपति सिंह स्मारक स्थल पहुंचे। जहां, उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान आम जनता को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि भाजपा सरकार विकास की योजनाओं को आगे बढ़ा रहा है। पहले रोजगार का आभाव था। आज तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।
योगी ने ममता पर बोला हमला
सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा को लेकर ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बंगाल में दंगे हो रहे है लेकिन ममता चुप है। मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की निर्ममता से हत्या कर दी गई। उन्हें घर से खींचा कर मारा गया। बंगाल में दंगाई तांडव कर रहे लेकिन ममता बनर्जी मौन है। लातों के भूत बातों से नहीं मानते। जिसे बांग्लादेश पसंद हो, वहीं चला जाए। हमने विकास को विरासत से जोड़ा है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में देश का विकास हो रहा है।

READ MORE : ‘राम’ के नारे से कुछ नहीं होगा’, सपा विधायक इंद्रजीत सरोज का विवादित बयान, कहा- मंदिरों में ताकत होती तो…
हरदोई में टेक्सटाइल पार्क का निर्माण
सीएम योगी ने बताया कि यूपी में बड़े स्तर पर निवेश हो रहा है। पहले की सरकारों में अव्यवस्था थी। जिसके चलते पहले रोजगार का आभाव था। आज पूरी तरह से तस्वीर बदल चुकी है। लाखों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। हरदोई में टेक्सटाइल पार्क और मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है। हर वर्ग के लिए योजनाएं बना रहे हैं।
READ MORE : ‘हर मंदिर के नीचे बौद्ध मठ…’, रामजीलाल सुमन ने फिर दिया विवादित बयान, कहा- अगर मुसलमानों में बाबर का DNA, तो तुम्हारे अंदर किसका ?
महाकुंभ में कोई भेदभाव नहीं हुआ
महाकुंभ को लेकर योगी ने कहा कि प्रयागराज महाकुंभ में कोई भेदभाव नहीं हुआ। महाकुंभ एक भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण है। देश और दुनिया के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं ने सनातन संस्कृति के बारे में जाना। महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। दुनिया में भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र है। विदेशी आक्रांताओं ने भारत पर हमला किया था। विदेशी हुकूमतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी।