• Mon. Apr 14th, 2025

MP कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर: बदले जा सकते हैं 50% से ज्यादा जिला अध्यक्ष, जल्द जारी होगी लिस्ट

ByCreator

Apr 10, 2025    150832 views     Online Now 483

शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में अब बड़े बदलाव की सुगबुगाहट तक हो गई है। विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में मिली करारी हार के बाद अब संगठन स्तर पर कांग्रेस को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। अहमदाबाद में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव होगा। जिला, ब्लॉक और मंडल स्तर पर बड़ी सर्जरी की जाएगी। जिसमें नए चेहरों को शामिल किया जाएगा। इसकी लिस्ट तैयार हो गई है, जो जल्द ही जारी होगी। 

50% से ज़्यादा जिला अध्यक्षों को बदलने का खाका तैयार  

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश कांग्रेस में अब 50% से ज़्यादा जिला अध्यक्षों को बदलने का खाका तैयार हो चुका है।  लंबे समय से पद पर जमे और कमजोर प्रदर्शन करने वाले जिलाध्यक्षों की लिस्ट तैयार हो चुकी है। 10 साल से ज्यादा लंबे समय से पद जमे जिला अध्यक्षों को हटना तय माना जा रहा है। इसमें देवास, सतना, उज्जैन, उमरिया, इंदौर, ग्वालियर ग्रामीण, छिंदवाड़ा, इंदौर ग्रामीण जिलाध्यक्ष हटना तय है। 

ब्लॉक अध्यक्ष भी हटाए जाएंगे

वहीं 50 फीसदी से ज्यादा ब्लॉक अध्यक्ष भी हटाए जाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष की उम्र 50 साल से कम रहेगी। जिला अध्यक्ष उन नेताओं को बनाया जाएगा जो सिर्फ संगठन पर फोकस रखेंगे। जो नेता भविष्य में चुनाव लड़ना चाहते हैं, वो जिला अध्यक्ष दौड़ से बाहर है। लिस्ट तैयार हो चुकी है, जो जल्द ही जारी होगी। कांग्रेस अब 2028 और 2029 के चुनावों के लिए पूरी ताकत झोक रही है। कांग्रेस की तैयारी 2028 के चुनाव से पहले अपनी कमजोर हो चुकी जमीन को मजबूत करने की है।  

See also  आरा: तनिष्क के शोरूम में डकैती के वक्त ये क्या कर रही महिला? वायरल हो रहा वीडियो

Achchhikhabar.in के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL