• Tue. Jul 1st, 2025

71st Miss World: 117 देशों की सुंदरियों को पछाड़कर चेक गणराज्य की Krystyna Pyszkova बनी मिस वर्ल्ड 2024, टॉप 8 में जगह बनाकर जीत से चूकीं भारत की सिनी शेट्टी

ByCreator

Mar 9, 2024    150845 views     Online Now 466

71st Miss World: मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित मिस वर्ल्ड 2024 के फिनाले में चेक गणराज्य की खूबसूरत मॉडल क्रिस्टीना पिस्कोवा ने 71वें मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया. इस कॉम्पिटिशन में दुनियाभर से 117 देशों की सुंदरियों ने भाग लिया था, जिनमें से एक भारत की सिनी शेट्टी भी थी, जो टॉप 4 से बाहर हो गईं और प्रतियोगिता का ताज चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने अपने नाम किया. पिछले साल की विजेता, पोलैंड की कैरोलिना बियालवास्का ने अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाकर यह शानदार सम्मान दिया.

बता दें कि नई मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा न सिर्फ खूबसूरत हैं, बल्कि बुद्धिमान और सामाजिक कार्यों के लिए भी समर्पित हैं. मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता सिर्फ खूबसूरती का मुकाबला नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों और बुद्धिमत्ता को भी महत्व दिया जाता है. क्रिस्टीना के मॉडलिंग करियर का अनुभव और सामाजिक कार्यों के प्रति जुनून ने उन्हें इस प्रतियोगिता में बढ़त दिलाई.

भारत की सिनी शेट्टी टॉप 4 की रेस से हुई बाहर

गौरतलब है कि इस बार की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी इंडिया को रीप्रिजेंट कर रही थी, लेकिन दुर्भाग्यवश वह टॉप 4 की रेस से बाहर हो गई. सिनी शेट्टी की अगर बात करें तो साल 2022 में इन्होंने फेमिनी मिस इंडिया 2022 का क्राउन जीता था. सिनी और पूरे देश के लिए यह गर्व की बात थी. सिनी, कर्नाटक से ताल्लुक रखती हैं पर इनका जन्म मुंबई में ही हुआ है. मुंबई में ही इनकी पढ़ाई हुई है. फाइनेंस और अकाउंट्स में इन्होंने ग्रैजुएशन की हुई है. सिनी, CFA (चार्टेड फाइनेंशियल एनलिस्ट) प्रोग्राम की पढ़ाई कर रही हैं.

See also  हिंदू देवी-देवताओं पर की अभद्र टिप्पणी, अब वीडियो वायरल

सिनी 4 साल की उम्र से सीख रही है भरतनाट्यम

सिनी जब 4 साल की थीं, तभी से वो भरतनाट्यम सीख रही हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, काफी कम उम्र में इन्होंने कमाना शुरू कर दिया था. सिनी पेशे से एक एक्टर, मॉडल, प्रोटक्ट एग्जीक्यूटिव और कॉन्टेंट क्रिएटर भी हैं. इंस्टाग्राम पर इनका साढ़े 3 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Like करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

Read more- Health Ministry Deploys an Expert Team to Kerala to Take Stock of Zika Virus
छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
अच्छी खबर डांट इन की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL