• Thu. Jul 3rd, 2025

29 June Mahakal Bhasm Aarti: बाबा महाकाल के मस्तक पर चांदी का त्रिपुंड और ॐ अर्पित कर राजा स्वरूप में हुआ भव्य श्रृंगार, यहां करें दर्शन

ByCreator

Jun 29, 2024    150876 views     Online Now 225

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में शनिवार आषाढ़ माह के कृष्णा पक्ष की अष्टमी तिथि को तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। बाबा महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

पंडे-पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया। दूध, दही, घी, शक्कर, फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया। भगवान के मस्तक पर चांदी का त्रिपुंड, ॐ, भांग, चंदन, पुष्प अर्पित कर श्रृंगार किया गया। बाबा महाकाल को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की।

भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

Follow the achchhikhabar.in MP channel on WhatsApp
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

[ Achchhikhar.in Join Whatsapp Channal –
https://www.whatsapp.com/channel/0029VaB80fC8Pgs8CkpRmN3X

Join Telegram – https://t.me/smartrservices
Join Algo Trading – https://smart-algo.in/login
Join Stock Market Trading – https://onstock.in/login
Join Social marketing campaigns – https://www.startmarket.in/login

See also  क्या है भूल जाने का अधिकार? जानें मद्रास हाईकोर्ट का वो फैसला जिसे लेकर शुरू हुआ विवाद | right to forgotten supreme court hearing against madras highcourt decision
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

You missed

0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
NEWS VIRAL